Borivali आचार्य नरेंद्र देव विद्या मंदिर की छात्राओं में स्कूल बैग वितरण और नेत्र शिविर का आयोजन हुआ
Borivali आचार्य नरेंद्र देव विद्या मंदिर की छात्राओं में स्कूल बैग वितरण और नेत्र शिविर का आयोजन हुआ
-दिवंगत भाजपा नेता स्व.अमरकांत झा की पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष उपक्रम

* संवाददाता
बोरीवली : अमरकांत झा स्मृति प्रतिष्ठान और श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दिवंगत भाजपा नेता स्व. अमरकांत झा की पुण्यतिथि के अवसर पर बोरीवली के आचार्य नरेंद्र देव विद्या मंदिर विद्यालय में सभी छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किया गया। पूर्व नगरसेविका संध्या दोषी और दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों के हाथों यह बैग वितरण आयोजन सम्पन्न हुआ।

आयोजन समिति के अमित झा ने मीडिया को बताया कि इस आयोजन के दौरान सभी विद्यार्थीओं की निःशुल्क नेत्र जांच भी की गई। इस अवसर पर माधुरी अमरकांत झा, प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी झा, श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के शंभूनाथ मिश्रा, पूनम सिंह, विनोद तिवारी, धीरज शुक्ल, नारायण मिश्रा, मुनीराम तिवारी, उमेश तिवारी, सच्चिदानंद यादव तथा उमाशंकर पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
