राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षन करुणाकर शेट्टी को उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षन करुणाकर शेट्टी को उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षन करुणाकर शेट्टी को उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया सम्मानित

_ जनसेवक गोपाल शेट्टी की विशेष उपस्थिति में प्रतिभाशाली खिलाड़ी का सम्मान

 * अमित मिश्रा

  कांदिवली : महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अत्यंत प्रतिभाशाली राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षन करुणाकर शेट्टी को कांदिवली के ठाकुर कॉम्प्लेक्स में सम्मानित किया।

   प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षन करुणाकर शेट्टी के हुए इस विशेष सम्मान के वक्त खेलों के विकास और सभी प्रकार के खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के हित मे  कार्य करते हुए उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सदा योगदान देते रहनेवाले उत्तर मुम्बई के जनसेवक पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी विशेष रूप से उपस्थित थे। उनके साथ-साथ कांदिवली-पूर्व के विधायक अतुल भातखलकर तथा सिद्धेश कदम की उपस्थिति भी उल्लेखनीय है।