कल्याण के जोशी बाग में संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन

कल्याण के जोशी बाग में संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन

कल्याण के जोशी बाग में श्री राम कथा का संगीतमय आयोजन

* संवाददाता

   कल्याण : कल्याण (पश्चिम) स्थित यशोदा हॉल, जोशी बाग में समाज रत्न डॉ. विजय पंडित के नेतृत्व में श्री रामकथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का संगीतमय आयोजन किया गया है।
 प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ और ख्यातनाम कथावाचक पंडित सुरेंद्र मोहन जी की मधुर वाणी में श्री राम कथा का अदभुत वर्णन श्रवण करने हर रोज यहां भारी संख्या में भक्त गण एकत्रित हो रहे हैं। 
  कल शाम हुई रामकथा में शहाड निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी और ब्राह्मण समाज के सिरमौर मुरलीधर तिवारी, अरुण दूबे (माटुंगा) तथा दिनेश दूबे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए रामकथा का श्रवण कर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

    तीन अक्तूबर से प्रारंभ हुआ यह आयोजन 9 अक्तूबर तक हर शाम 6 बजे से 8 बजे तक जारी रहेगा।