"कर्नाटक राज्योत्सव 2025" पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में डॉक्टर पी. व्ही. शेट्टी का हुआ भव्य सत्कार
"कर्नाटक राज्योत्सव 2025" पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में डॉक्टर पी. व्ही. शेट्टी का हुआ भव्य सत्कार ....
- पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने किया सम्मानित
* संवाददाता
बोरीवली : बोरीवली के प्रमोद महाजन कीड़ांगण में आयोजित खासदार क्रीड़ा महोत्सव-2025 के दौरान कर्नाटक सरकार द्वारा प्रतिष्ठित "कर्नाटक राज्योत्सव 2025" पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में मुम्बई क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉक्टर पी. व्ही. शेट्टी को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की गरिमामय उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पुष्प गुच्छ तथा शॉल प्रदान कर सन्मानित किया ।
इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ पूर्व विधायक विजय (भाई) गिरकर, दहिसर विधानसभा की विधायक श्रीमती मनीषा ताई चौधरी तथा बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय उपस्थित थे ।
