रॉकिंग स्टार यश ने इंस्टाग्राम पर मनाया टीम इंडिया द्वारा महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का जश्न 

रॉकिंग स्टार यश ने इंस्टाग्राम पर मनाया टीम इंडिया द्वारा महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का जश्न 

रॉकिंग स्टार यश ने इंस्टाग्राम पर मनाया टीम इंडिया द्वारा महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का जश्न 

_कहा - "आख़िर तक यक़ीन रखना तुमसे ही सीखा!”

* बॉलीवुड रिपोर्टर

    रॉकिंग स्टार यश ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया, जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया।

आतिशबाज़ी के बीच ट्रॉफी थामे ब्लू जर्सी में चमकती टीम की तस्वीर शेयर करते हुए टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के सुपरस्टार यश ने लिखा, “इतिहास रच दिया! ब्लू ब्रिगेड अब वर्ल्ड चैंपियंस हैं — ये जीत साबित करती है कि जज़्बा और मेहनत मिलकर हर नामुमकिन को मुमकिन बना सकते हैं। तुमने सिखाया है हमें, आख़िर तक यक़ीन रखना क्या होता है।”

यश की ये पोस्ट देखकर फैन्स भी भावुक हो उठे और कमेंट्स में टीम इंडिया के जज़्बे को सलाम किया। फिलहाल यश अपनी अगली बड़ी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स की रिलीज़ की तैयारी में जुटे हैं, जो 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।