श्री विश्वकर्मा महापूजा अवसर पर कुर्ला में "विराट कवि सम्मेलन" का आयोजन
श्री विश्वकर्मा महापूजा अवसर पर कुर्ला में "विराट कवि सम्मेलन" का आयोजन
- दिग्गज कवियों का कुर्ला में होगा जमावड़ा
* संवाददाता
कुर्ला (मुंबई) : श्री विश्वकर्मा कल्याण मंडल मुंबई द्वारा सत्रह सितंबर 2025 को श्री विश्वकर्मा महापूजा के अवसर पर हलाव पुल, मसरानी लेन कुर्ला (पश्चिम), मुंबई में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। महापूजा महोत्सव सुबह साढ़े दस बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। शाम छह बजे से हास्य कवि सुरेश मिश्र के संचालन में शायर राम अभिलाष अवस्थी, डाक्टर राज बुंदेली, गीतकार रासबिहारी पांडेय, अवधी के कवि एड्.राजीव मिश्र, डाक्टर मृदुल तिवारी महक तथा सुश्री किरण तिवारी अपना काव्यपाठ करेंगे।

संस्था के अध्यक्ष राम सागर विश्वकर्मा व मंत्री डाक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने आह्वान किया है कि उक्त अवसर पर स्वजातीय और सभी साहित्य रसिक उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण करें तथा कविताओं का आनंद लें।
सत्य नारायण विश्वकर्मा, शत्रुघ्न शर्मा,मनीष विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, नवरंग शर्मा महोत्सव को सफल बनाने में अथक प्रयास कर रहे हैं।
