'नरेंद्र फाउंडेशन' द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का भव्य आयोजन 25 अक्टूबर को
'नरेंद्र फाउंडेशन' द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का भव्य आयोजन 25 अक्टूबर को
* संवाददाता
बोरीवली : बोरीवली की प्रसिद्ध संस्था 'नरेंद्र फाउंडेशन' के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन तथा सत्कार समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजक, समाजसेवी तथा प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि शनिवार, 25 अक्टूबर को शाम 5 बजे से बोरीवली ( पूर्व ) के कस्तूरबा मार्ग क्रमांक-4 पर यह सांस्कृतिक आयोजन होगा।

इस गीत, संगीत और नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम में सुप्रसिध्द गायिका ममता उपाध्याय तथा श्रुति झा अपनी खनकती हुई आवाज में एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में सुपर स्टार डांसर पलक और मनोज मायकल तथा फ़िल्म कॉमेडियन सफिक रंगरेज भी अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।
इस आयोजन के दौरान संस्था द्वारा क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों तथा विशिष्ट नागरिकों का सत्कार भी किया जाएगा।
