दीवाली स्नेह मिलन समारोह अंतर्गत गोरेगांव में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन
दीवाली स्नेह मिलन समारोह अंतर्गत गोरेगांव में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन
* संवाददाता
गोरेगाँव : चित्रनगरी संवाद मंच के तत्वावधान में दीवाली स्नेह मिलन समारोह अंतर्गत कवयित्री सम्मेलन तथा अतिथि कवि संजय अलंग (IAS) का कविता पाठ आयोजन किया गया। केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट, आरे रोड, पहली मंज़िल, मृणालताई हॉल,एस.वी. रोड) गोरेगांव पश्चिम में सम्पन्न हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी तथा प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

इस सम्मेलन में आमंत्रित कवयित्रियां थीं कमलेश पाठक,
प्रमिला शर्मा, आशू शर्मा, डॉ. रीता दास राम, आभा दवे, रीमा राय सिंह, माया मेहता, रोशनी किरण, अंबिका झा, दमयंती शर्मा, रेनू शर्मा, तबस्सुम, सीमा अग्रवाल, शोभा स्वप्निल, जीनत कुरैशी, गज़ल शेख़, शाइस्ता ख़ान, सविता दत्त, प्रज्ञा मिश्र तथा अलका सिगतिया । इन सभी ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएँ प्रस्तुत कर आयोजन की गरिमा बढ़ा दी। संचालन मधुबाला शुक्ल ने किया।
