चारकोप मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने किया सम्मानित

चारकोप मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने किया सम्मानित

चारकोप मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने किया सम्मानित

* अमित मिश्रा

  कांदिवली : भारतीय जनता पार्टी, चारकोप मंडल (वार्ड क्र. 19, 31, 32) के महामंत्री पद पर चुन्नीलाल चौहान की नियुक्ति तथा मंत्री के रूप में अमित सिंह को नियुक्त किये जाने पर पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने अपने जनसंपर्क कार्यालय में उनका भव्य सत्कार किया।

  पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने  चुन्नीलाल चौहान तथा अमित सिंह को रामनामी अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित किया तथा विश्वास व्यक्त किया  कि उनके मार्गदर्शन में चारकोप मंडल नई ऊंचाइयों को छुएगा और वे संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाएँगे।

  इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के साथ संजय सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।