कांदिवली में जरूरतमंद विद्यार्थियों में मुफ्त नोटबुक वितरित करने के लिए हुआ विशेष आयोजन

कांदिवली में जरूरतमंद विद्यार्थियों में मुफ्त नोटबुक वितरित करने के लिए हुआ विशेष आयोजन

कांदिवली में जरूरतमंद
विद्यार्थियों में मुफ्त नोटबुक वितरित करने के लिए हुआ विशेष आयोजन

- पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की विशिष्ट उपस्थिती

 *संवाददाता

  कांदिवली : जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त नोट बुक प्रदान करने के लिए धर्मानंद रतूड़ी द्वारा नोटबुक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और अपने हाथों विद्यार्थियों में नोटबुक वितरित किया। इसके साथ-साथ उन्होंने वहां उपस्थित नागरिकों को संबोधित भी किया।

   लोहाना महाजन वाडी हाॅल, स्वामी विवेकानंद रोड, कांदिवली- पश्चिम में हुए इस आयोजन में भारी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।