फार्मेसी के क्षेत्र की स्वर्ण पदक विजेता मुग्धा शिंदे को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया सम्मानित

फार्मेसी के क्षेत्र की स्वर्ण पदक विजेता मुग्धा शिंदे को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया सम्मानित
फार्मेसी के क्षेत्र की स्वर्ण पदक विजेता मुग्धा शिंदे को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया सम्मानित
  * अमित मिश्रा
  बोरीवली : फार्मेसी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करके सभी के सामने एक आदर्श स्थापित करनेवाली कुमारी मुग्धा शिंदे को उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सम्मानित किया।
   जनसेवक गोपाल शेट्टी ने बताया कि कुमारी मुग्धा शिंदे ने अपनी मेहनत और लगन का विशिष्ट प्रदर्शन करते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त किए गए ९६.३% अंक उनकी मेहनत का प्रमाण हैं। इस सफलता के बल पर उनकी आगे की शैक्षिक यात्रा भी उतनी ही प्रभावी साबित हुई औऱ उन्होंने बैचलर ऑफ फार्मेसी की डिग्री भी सफलतापूर्वक हासिल की। 

  उनकी इस उल्लेखनीय सफलता का सम्मान करते हुए जनसेवक गोपाल शेट्टी ने शाल और फूलों का गुलदस्ता देकर मुग्धा शिंदे को सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहन परब भी विशेष रूप से उपस्थित थे।