पोईसर जिमखाना में 'गोकुल मुंबई तुलु-कन्नडीगा खेल स्पर्धा- 2025' का आयोजन हुआ
![पोईसर जिमखाना में 'गोकुल मुंबई तुलु-कन्नडीगा खेल स्पर्धा- 2025' का आयोजन हुआ](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2025/02/image_750x_67ad75261b9c4.jpg)
पोईसर जिमखाना में
'गोकुल मुंबई तुलु-कन्नडीगा खेल स्पर्धा- 2025' का आयोजन हुआ
- पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
* अमित मिश्रा
कांदिवली : द बीएसकेबी एसोसिएशन द्वारा 'गोकुल मुंबई तुलु-कन्नडीगा खेल स्पर्धा- 2025'
का भव्य आयोजन पोईसर जिमखाना, महावीर नगर, कांदिवली (पश्चिम) में किया गया।
इस आयोजन का उत्तर मुंबई के जनसेवक व पुर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया तथा सभी खिलाड़ियों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने खेलों को उत्तम स्वास्थ्य का आधार बताते हुए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दी और खिलाड़ियों और आयोजकों को प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ बीएसकेबी प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश राव, बन्ट्स संघ-मुम्बई प्रेसिडेंट प्रवीण बी. शेट्टी, बी. नारायण, पोईसर जिमखाना के उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी और बी. रामानंद राव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।