पूर्व नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह ने आयोजित किया " कजरी महोत्सव"

पूर्व नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह ने आयोजित किया " कजरी महोत्सव"

पूर्व नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह ने आयोजित किया " कजरी महोत्सव"

* अमित मिश्रा

   कांदिवली : पूर्व नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह ने सावन के पवित्र माह में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया।

   ठाकुर ऑडिटोरियम , ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज, कांदिवली पूर्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उप नगर के पालक मंत्री  मंगलप्रभात लोढ़ा, उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह तथा पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह तथा विधायक अतुल भातखलकर सहित भारी संख्या में नेतागण, भाजपा कार्यकर्ता और कजरी प्रेमी नागरिक उपस्थित थे।

    सावन के अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में गाई जानेवाली पारंपरिक कजरी का इस आयोजन में जबरदस्त प्रस्तुतिकरण हुआ जिसका उपस्थित महानुभावों ने जमकर आनंद लिया। अपने आप में यह अनूठा और भव्य कार्यक्रम रहा जिसकी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्तर प्रदेश की पावन धरा की माटी की खुशबू बसी हुई थी।