डॉ. नरेंद्र कुमार के दमदार चुनाव प्रचार और जनसंवाद से बदला वार्ड-5 का मौसम !
डॉ. नरेंद्र कुमार के दमदार चुनाव प्रचार और जनसंवाद से बदला वार्ड-5 का मौसम !
- प्रत्याशी को नागरिकों का मिल रहा है उत्तम प्रतिसाद ...

* संवाददाता
दहिसर : आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस और मित्र पक्षों की युती के उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार के दमदार चुनाव प्रचार, रैलियों और घर-घर जाकर बहुमत से जीत दिलाने की अपील से वार्ड क्रमांक-5 का मौसम बदल रहा है। मतदाता लगातार 50 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएं देते रहने वाले शहर के प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ को अपने बीच पाकर प्रसन्नता अनुभव कर रहे हैं और विश्वास जता रहे हैं कि डॉक्टर के रूप में बेहद कामयाब डॉ. नरेंद्र कुमार, नेता के रूप में भी अवश्य ही वार्ड के विकास और उन्हें सभी प्रकार की जन-सुविधाएं दिलाने में भरपूर योगदान देंगे। प्रत्याशी को नागरिकों का उत्तम प्रतिसाद मिल रहा है।

नागरिकों से संवाद साधने डॉ. नरेंद्र कुमार चुनाव प्रचार यात्रा पर हर रोज सुबह से दोपहर और फिर दोपहर बाद से रात तक निकल रहे हैं और वार्ड के नागरिकों से सदिच्छा भेंट कर रहे हैं। वार्ड-5 के विकास के लिए अपने मजबूत विजन के साथ वे मतदाताओं से मिल रहे हैं और घर-घर संपर्क अभियान के दौरान मिल रहे असीम स्नेह और मतदाताओं के आशीर्वाद से वे अति उत्साहित हैं।

रविवार को डॉ. नरेंद्र कुमार जनसंपर्क के लिए सुबह से दोपहर तक संभाजी नगर के सम्पूर्ण परिसर और शिव टेकड़ी परिसर में निकले और चप्पे-चप्पे तक पहुँचकर नागरिकों से मुलाकात की।

इसी क्रम में दोपहर बाद से रात तक चामुंडा एपार्टमेंट, पश्चिम द्रुत गति मार्ग, गणेश नगर रावल पाड़ा में जबरदस्त प्रचार किया। इसके बाद नमो वेल्फेयर सोसायटी में चौक सभा भी की। उनकी प्रचार-यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिकों की उत्साहजनक उपस्थिति देखी गई।
