वार्ड-5 के कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार का चुनाव प्रचार-अभियान चरम पर !

वार्ड-5 के कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार का चुनाव प्रचार-अभियान चरम पर !

वार्ड-5 के कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार का चुनाव प्रचार-अभियान चरम पर !

- शुक्ला कम्पाउंड, द्वारकेश और वरद विनायक परिसर में जबरदस्त प्रचार ...

- सिर्फ भाषण करने नहीं आया, नागरिकों का काम करके दिखाऊंगा,ये मेरा 'वादा' है - डॉ. नरेंद्र कुमार

* विशेष संवाददाता

    दहिसर : मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में कॉंग्रेस तथा मित्र पक्षों के  उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार ने दहिसर, वार्ड क्रमांक-5 के चहुंमुखी विकास और जन-सुविधाओं के लिए तगड़े विजन के साथ धुआँधार प्रचार शुरू कर दिया है।

  मतदान में अभी काफी दिन शेष हैं पर इस कॉंग्रेस प्रत्याशी ने 90 प्रतिशत से अधिक इलाके में प्रचार करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। नई ऊर्जा और जोश के साथ वे मतदाताओं से मिल रहे हैँ।

   अपने भव्य चुनाव प्रचार अभियान की कड़ी में कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम के साथ उन्होंने मंगलवार को शुक्ला कम्पाउंड, द्वारकेश और वरद विनायक परिसर इलाके के चप्पे-चप्पे तक पहुंचकर जन-सम्पर्क किया और घर-घर जाकर वार्ड के विकास के लिए अपने विजन से मतदाताओं को अवगत कराया। मतदाताओं की ओर से उन्हें उत्तम प्रतिसाद मिल रहा है।

 दहिसर के वार्ड-5 में विकास की गंगोत्री बहाने और जन सुविधाएं दिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए वे यहां के शांतिप्रिय नागरिकों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

   इस  चुनाव-प्रचार  अभियान में भारी संख्या में कॉंग्रेस और मित्र पक्षों के जुझारू कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उनके साथ उपस्थित रहे।