जिओ साउथ मुंबई द्वारा 11 सितंबर को लगाया  जाएगा मुम्बई का सर्वाधिक आकर्षक "जिओ बाजार"

जिओ साउथ मुंबई द्वारा 11 सितंबर को लगाया  जाएगा मुम्बई का सर्वाधिक आकर्षक "जिओ बाजार"

जिओ साउथ मुंबई द्वारा 11 सितंबर को लगाया  जाएगा मुम्बई का सर्वाधिक आकर्षक "जिओ बाजार"

- प्रेसिडेंट डॉ. मंजू लोढ़ा के अनुसार "इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा बदलाव की प्रेरणा देना है"

- इस प्रोजेक्ट के आधार स्तंभ केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा जी हैं

- फ़िल्म स्टार जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश और स्मिता जयकर जैसे सेलिब्रिटी रहेंगे उपस्थित 

* अमित मिश्रा

   मुंबई : जैन इंटरनेशनल वुमन ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में 11 सितंबर को ग्रांट रोड के कैनेडी ब्रिज के पास स्थित अवसर बैंक्वेट हॉल में "जिओ बाजार" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित इस मुम्बई के सर्वाधिक चर्चित जिओ बाजार में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ शिरकत करेंगे। आयोजन में सम्मानित अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता नील नितिन मुकेश तथा फिल्म अभिनेत्री स्मिता जयकर की उपस्थिति भी आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान करेगी। इसी क्रम में विशेष अतिथि के रूप में अभिनेत्री श्रीमा राय तथा अभिनेता व कवि गौरव प्रतीक भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

  जिओ साउथ मुंबई की प्रेसिडेंट डॉ. मंजू लोढ़ा ने आयोजन को लेकर मीडिया से बात की और बताया कि परम पूज्य विदुषी आर्या मयणा श्रीजी महाराज की पावन प्रेरणा से यह आयोजन होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा बदलाव की प्रेरणा देना है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा यह संगठन जैन महिलाओं का एक वैश्विक संगठन है जो सेवा, उद्यमिता, संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए मजबूत मंच प्रदान करता है। भारत और विदेशों में फैले इसके चैप्टर्स महिलाओं को आगे बढ़ाने, अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री *मंगल प्रभात लोढ़ा जी* इस प्रोजेक्ट के आधार स्तंभ है।

  संस्था की सचिव इंदिरा खिमेसरा तथा कोषाध्यक्ष उषा मुनोत ने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं से जिओ बाजार में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की है।

  इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य भगवान श्री नयन पद्म सागर जी महाराज साहब एवं विदुषी साध्वी मयणा श्रीजी भी आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहेंगे।