बोरीवली में मुफ्त 'नेत्र जांच और चश्मा वितरण शिविर' के आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

बोरीवली में मुफ्त 'नेत्र जांच और चश्मा वितरण शिविर' के आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

बोरीवली में मुफ्त 'नेत्र जांच और चश्मा वितरण शिविर' के आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

_"मोतियाबिंद मुक्त बोरीवली" की संकल्पना सराहनीय - गोपाल शेट्टी

* संवाददाता

  बोरीवली : महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वणीस के जन्मदिन के निमित्त "मोतियाबिंद मुक्त बोरीवली" के प्रण के साथ भाजपा बोरीवली विधानसभा और श्री बच्चूभाई शामजी भाई ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 'नेत्र जांच और मुफ्त चश्मा वितरण शिविर' का आयोजन किया गया.

   एम.पी.एस. स्कूल, एस. व्ही. रोड, पोईसर, बोरीवली (पश्चिम) में आयोजित इस शिविर में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई वहां उपस्थित नागरिकों को संबोधित भी किया.इस शिविर का लाभ सैकड़ों नागरिकों ने उठाया.

   इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राउत तथा दिनेश झाला भी उपस्थित थे.