भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खणकर को पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने किया सम्मानित

भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खणकर को पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने किया सम्मानित ...
* अमित मिश्रा
कांदिवली : महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष गणेश खणकर को कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने शॉल, पुष्पगुच्छ तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
कांदिवली स्थित उत्तर मुम्बई भाजपा जिला कार्यालय में श्री खणकर के जन्मदिन पर हुए एक विशेष समारोह में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने जिलाध्यक्ष गणेश खणकर को सम्मानित करते हुए कहा कि श्री खणकर के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत हो तथा वे दीर्घायु हों, उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और यश के उत्तुंग शिखर तक पहुंचने की क्षमता प्राप्त हो, यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है।