श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवशक्ति गायत्री महायज्ञ के आयोजन में शामिल हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवशक्ति गायत्री महायज्ञ के आयोजन में शामिल हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवशक्ति गायत्री महायज्ञ के आयोजन में शामिल हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

* अमित मिश्रा

   बोरीवली : विश्व मानव कल्याण ट्रस्ट एवं झा परिवार (शारदा इस्टेट ) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व में शांति तथा लोक कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवशक्ति गायत्री महायज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन बोरीवली में किया गया है।

   बोरीवली-पश्चिम के वजीरा नाका स्थित आचार्य नरेंद्र देव विद्या मंदिर प्रांगण में हो रहे इस भव्य और दिव्य आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और श्री मद्भागवत कथा का श्रवण करने के उपरांत उपस्थित भक्तों को संबोधित भी किया।

  इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव तिवारी और सुधीर झा उपस्थित थे। 

    बता दें कि कथा के व्यासपीठ पर ज्योतिषाचार्य डॉ. अशोक मिश्र हैं जिनके मुखार बिंदु से श्री मद्भागवत कथा के अमृत वचनों का भक्तगण श्रवण कर जीवन सार्थक कर रहे हैं।    

  इस आयोजन की सफलता के लिए सुनील अमरकांत झा , अमित अमरकांत झा और उनके सहयोगी विशेष प्रयास कर रहे हैं।