संजय गांधी नेशनल पार्क में मिनी ट्रेन "वन रानी' का हुआ लोकार्पण...
संजय गांधी नेशनल पार्क में मिनी ट्रेन "वन रानी' का हुआ लोकार्पण...

* संवाददाता
बोरीवली : संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान-बोरीवली में “वनराणी" (मिनी ट्रेन) सेवा का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

इस मिनी ट्रेन सेवा का उद्घाटन उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पियुष गोयल और राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने किया।

इस मौके पर उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के साथ-साथ महाराष्ट्र गृहनिर्माण स्वयं समूह पुनर्विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र विधानपरिषद में भाजपा के गटनेता विधायक प्रवीण दरेकर, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय , दहिसर की विधायक मनीषाताई चौधरी, भाजपा उत्तर मुंबई अध्यक्ष दीपक (बाळा) तावडे, महानगरपालिका में गट नेता नगरसेवक गणेश खणकर, नगरसेवक प्रकाश दरेकर तथा भाजपा के अनेक पदाधिकारी-कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
