विश्व महिला दिवस पर नगरसेविका मनिषा कमलेश यादव का महापौर ने किया सत्कार
विश्व महिला दिवस पर नगरसेविका मनिषा कमलेश यादव का महापौर ने किया सत्कार
* संवाददाता
कांदिवली: महिला विकास ट्रस्ट, भारत विकास परिषद (मालाड शाखा) तथा शिवकल्याण केंद्र, सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित मेहंदी प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं का प्रमाणपत्र वितरण समारोह व नव नियुक्त महिला नगरसेविकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुम्बई की महापौर श्रीमती रितु तावड़े द्वारा कांदिवली, वार्ड क्रमांक-31 की नव निर्वाचित नगरसेविका मनिषा कमलेश यादव तथा अन्य नगरसेवकाओं का विशेष सत्कार किया गया। नव निर्वाचित नगरसेविकाओं को शॉल व पुस्तक देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

कमला विहार स्पोर्ट्स क्लब, महावीर नगर, कांदिवली (पश्चिम) में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई की महापौर श्रीमती रितु तावडे उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विजय (भाई) गिरकर (पूर्व मंत्री), पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, श्रीराज नायर, एस. एस. गुप्त, प्रभाग समिति अध्यक्षा लीना देहेरकर तथा अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए गए मेहंदी प्रशिक्षण परियोजना की महापौर ने विशेष प्रशंसा की। कई महिलाओं ने इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है, ऐसा मान्यवरों ने अपने भाषण में कहा।
कार्यक्रम का आयोजन महिला विकास ट्रस्ट की अध्यक्षा क्रांति गिरकर-कुंदर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मिनू गुप्ता, रेखा गोयल, जीत मिश्रा तथा अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व नागरिक उपस्थित थे और सभी ने इस उपक्रम की प्रशंसा की।
