विश्व महिला दिवस पर बोरीवली में आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम "जागर नारी शक्ति चा"

विश्व महिला दिवस पर बोरीवली में आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम "जागर नारी शक्ति चा"

विश्व महिला दिवस पर बोरीवली में आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम "जागर नारी शक्ति चा"

- विधायक मनिषा ताई चौधरी द्वारा आयोजित शानदार कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, मुम्बई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम रहे उपस्थित

- महापौर श्रीमती रितु तावड़े और अन्य नगरसेवकों का हुआ भव्य सत्कार

* संवाददाता

  बोरीवली : भारतीय जनता पार्टी-दहिसर विधानसभा द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम "जागर नारी शक्ति चा' तथा मुंबई की महापौर श्रीमती रितु तावड़े व अन्य स्थानीय नवनिर्वाचित नगरसेवकों के सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    प्रबोधनकार ठाकरे नाट्यगृह, सोडावाला लेन, बोरीवली-पश्चिम
में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी , मुंबई भाजपा के अध्यक्ष विधायक अमीत साटम, मुंबई की महापौर श्रीमती रितु तावडे और कार्यक्रम की आयोजिका दहिसर विधान सभा की विधायक श्रीमती मनिषाताई चौधरी सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे। इस आयोजन में मुम्बई की नव-नियुक्त महापौर श्रीमती रितु तावड़े और अन्य स्थानीय नव-,निर्वाचित नगरसेवकों का भव्य सत्कार किया गया।