बोरीवली रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विभागों में कार्यरत नारी शक्ति को किया गया सम्मानित

बोरीवली रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विभागों में कार्यरत नारी शक्ति को किया गया सम्मानित

बोरीवली रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विभागों में कार्यरत नारी शक्ति को किया गया सम्मानित

- ग्लोबल कपोल विकास ट्रस्ट और सुहाना सफर के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट आयोजन

* अमित मिश्रा

   बोरीवली : ग्लोबल कपोल विकास ट्रस्ट और सुहाना सफर के संयुक्त तत्वावधान में बोरीवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर जीआरपी पुलिस स्टेशन के पास स्थित हेल्प डेस्क पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे स्टेशन और विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं में कार्यरत महिलाओं के अथक परिश्रम, समर्पण और सेवा भावना को सम्मानित करना था। 

  आयोजन समिति के मुकेश मेहता ने बताया कि इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों, आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों-कर्मचारियों, रेलवे स्टॉफ, स्टेशन मास्टर, टिकट चेकर, महिला होमगार्ड तथा महिला सफाई कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार स्वरूप सम्मान चिन्ह, भेंट बॉक्स व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

  कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लेखिका तथा लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में पाँच बार स्थान प्राप्त करने वाली 93 वर्षीया रमाबेन हर्षदभाई शाह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ जानी-मानी लेखिका, पत्रकार और कपोल समाज दर्पण मासिक की संपादक नीलाबेन संघवी तथा सीए लिपी बेन ठक्कर भी उपस्थित थीं।

  तीनों विशिष्ट अतिथि महिलाओं ने विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं को सम्मान चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पीएसआय जयश्री मुलगिर द्वारा अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकल ट्रेन के महिला डिब्बों में जाकर यात्रा कर रही महिलाओं को भी प्रतीकात्मक उपहार देकर सम्मानित किया। इस वर्ष मथुरा स्टेशन, राजकोट डिवीजन, साबरमती, अहमदाबाद तथा मुंबई के अधिकांश उपनगरीय स्टेशनों सहित बीसीटी विभाग (बोरीवली से माटुंगा तक) में लगभग 3200 से अधिक महिलाओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है।

 कार्यक्रम के आयोजकों में ग्लोबल कपोल विकास ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी हितेन भुता, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुकेश मेहता, सुहाना सफर के केतन शाह और मनीष पांचाल शामिल थे।
  कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देनेवाले मुकेशभाई मेहता (पुलिस मित्र) को सभी ने विशेष रूप से बधाई दी गई।