रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर दोहरी खुशी, अभिनेता के पिता के जन्मदिन पर हुई बेटी का जन्म ..

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर दोहरी खुशी, अभिनेता के पिता के जन्मदिन पर हुई बेटी का जन्म ..

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर दोहरी खुशी, अभिनेता के पिता के जन्मदिन पर हुई बेटी का जन्म ..

* बॉलीवुड रिपोर्टर

   रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की है। यह पल इस कपल और उनके परिवार के लिए बेहद खास और खुशी भरा है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और मां और बेटी दोनों ठीक हैं।

कपल ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह खुशखबरी साझा की और बताया कि उनकी बेटी का जन्म ऐसे दिन हुआ है जो पहले से ही परिवार के लिए बेहद खास था। दरअसल, नवजात बेटी का जन्मदिन रणदीप हुड्डा के पिता रणबीर हुड्डा के जन्मदिन के साथ ही पड़ा है, जिससे हुड्डा परिवार के लिए यह दिन दोहरी खुशी का मौका बन गया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज जब मैं खुद पिता बना हूँ, तो पापा आपके लिए मेरी कद्र और सम्मान पहले से भी ज़्यादा बढ़ गया है। और सबसे महत्वपूर्ण लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए तुम्हारा दिल से धन्यवाद। एक छोटी सी बेटी और पूरी ज़िंदगी का प्यार।"