वडाला में होली मिलन समारोह "रंग बिरंगे फूलों से" का भव्य आयोजन सम्पन्न...
वडाला में होली मिलन समारोह "रंग बिरंगे फूलों से" का भव्य आयोजन सम्पन्न...
* संवाददाता
वडाला : रामलीला उत्सव समिति (रजि.), वडाला- मुंबई द्वारा आयोजित “रंग बिरंगे फूलों से” सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एम.बी.पी.टी. जुनी वसाहत मैदान, नायगांव पार्क, वडाला में किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, समाजसेवियों और गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता एड संजय ठाकुर ने की। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में आरटीआई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली , मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह तथा मुन्ना पांडेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह में होली के पारंपरिक गीत, संगीत और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय और रंगीन बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विश्व महिला दिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर महिलाओं का अभिनंदन किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गौरवपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजकों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। अंत में स्वागताध्यक्ष राकेश पांडे ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
