"इंतकाम देखेगी" फेम सिंगर कृष्णा ने गाया एक और जबरदस्त रोमांटिक सॉन्ग
"इंतकाम देखेगी" फेम सिंगर कृष्णा ने गाया एक और जबरदस्त रोमांटिक सॉन्ग
* बॉलीवुड रिपोर्टर
मुंबई के प्रतिष्ठित यूफोनी स्टूडियो में आज एक भावपूर्ण रोमांटिक गीत रिकॉर्ड किया गया, जिसे अपनी सुरीली आवाज़ दी है बॉलीवुड के सुपरहिट गायक कृष्णा ने, जिन्होंने “ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी” जैसे गाने से लाखों दिलों में जगह बनाई है। गीत के बोल लिखे हैं लोकप्रिय गीतकार मुकेश कुमार मासूम ने और इस गीत को संगीतबद्ध किया है प्रतिभाशाली म्यूज़िक डायरेक्टर रफीक राजा ने।इस गीत को रॉकस्टार संगीत मासूम पर फिल्माया जाएगा और मासूम फिल्म कम्पनी द्वारा रिलीज़ किया जाएगा।
रिकॉर्डिंग के अवसर पर गायक कृष्णा जी ने कहा कि “मुकेश मासूम जी का लिखा यह गीत बेहद दिल को छू लेने वाला है और रफीक राजा जी की धुन इसे और भी शानदार बनाती है। मुझे उम्मीद है यह गीत दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।”
बालाजी म्यूजिक कम्पनी के निर्माता उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने विश्वास जताते हुए कहा कि
“यह गाना निश्चित ही सुपरहिट साबित होगा।”
