पास्ट स्टुडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ बोरीवली एजुकेशन सोसायटी का 100 वां "टी-कॉर्नर" आयोजन 10 जनवरी को ...
पास्ट स्टुडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ बोरीवली एजुकेशन सोसायटी का 100 वां "टी-कॉर्नर" आयोजन 10 जनवरी को ...
* अमित मिश्रा
बोरीवली : पास्ट स्टुडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ बोरीवली एजुकेशन सोसायटी लगातार "टी कॉर्नर" आयोजन के 100 वें पड़ाव पर पहुंचने जा रहा है। इसी का जश्न मनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम व स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्था के मार्गदर्शक , प्रणेता तथा बोरीवली एजुकेशन सोसाइटी संचालित जी. एच. स्कूल के पूर्व छात्र रहे प्रसिद्ध नेत्र रोग चिकिसक एवं नेत्र सर्जन डॉ. निमेष पी. मेहता ने मीडिया को बताया कि बोरीवली-पूर्व के जी.एच. हाई स्कूल प्रांगण में एक भव्य स्नेह मिलन का आयोजन शनिवार, 10 जनवरी की शाम 7 बजे से किया जा रहा है। इस 100 वें टी कॉर्नर - स्नेह मिलन समारोह में अतिथि वक्ता के रूप में प्रख्यात लेखक, कॉलमनिस्ट जय वसावड़ा उपस्थित रहेंगे । आयोजन में बोरीवली एजुकेशन सोसाइटी संचालित स्कूलों के पास्ट स्टूडेंट्स और शिक्षक गण भारी संख्या में शामिल होंगे।
संस्था के वर्तमान अध्यक्ष श्रीधर मणि का कहना है कि बोरीवली एजुकेशन सोसाइटी के सभी पूर्व छात्रों के लिए यह कार्यक्रम निःशुल्क है। साथ ही कुछ पूर्व छात्रों को एएए (एलुमनी अचीवर्स अवार्ड) सीज़न 2 से सम्मानित किया जाएगा, सीज़न 1 का आयोजन 2019 में किया गया था।
आयोजन में मुफ्त प्रवेश के लिये यह फार्म भरें....
लिंक -
