ग्रेट ब्रिटेन के जैन वर्ल्ड पीस सेंटर में डॉ. मंजू लोढ़ा का अद्भुत व्याख्यान 

ग्रेट ब्रिटेन के जैन वर्ल्ड पीस सेंटर में डॉ. मंजू लोढ़ा का अद्भुत व्याख्यान 

ग्रेट ब्रिटेन के जैन वर्ल्ड पीस सेंटर में डॉ. मंजू लोढ़ा का अद्भुत व्याख्यान

* विशेष संवाददाता

          लंदन :  ग्रेट ब्रिटेन के जैन वर्ल्ड पीस सेंटर में भारत वर्ष की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. मंजू लोढ़ा के व्याख्यान  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रमणी डॉ. प्रतिभा प्रज्ञाजी तथा श्रमणी पुण्य प्रज्ञाजी द्वारा आयोजित इस भव्य और दिव्य कार्यक्रम में अनेक दिग्गज गणमान्य उपस्थित थे।

    बता दें कि ग्रेट ब्रिटेन में 11 नवंबर का दिन विश्व युद्ध में मारे गए सैनिकों के स्मरण दिवस के रुप में मनाया जाता है।

    अपने लगभग एक घंटे के रोचक एवम् ज्ञानवर्धक व्याख्यान में डॉ. मंजू लोढ़ा ने अपनी लिखी और बेहद चर्चित पुस्तक अनकही कहानियां के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विश्व युद्ध में शहीद हुए भारत के वीर जवानों को विशेष रूप से याद किया।

    डॉ. लोढ़ा ने कहा कि हमें संघर्षों से कभी घबराना नहीं चाहिए। संघर्ष को हर्ष के साथ स्वीकार करना चाहिए। देश के महापुरुषों ने संघर्ष का मूल मंत्र अपनाया तभी वे महान बने थे।

    बचपन के दिनों गांव में गुजारे गए अपने संघर्षपूर्ण दिनों की याद करते हुए डॉक्टर मंजू लोढ़ा ने कहा कि उसी संघर्ष की देन है कि आज मैं देश के महापुरुषों के बारे में अनकही कहानियां जैसी पुस्तक लिखने में सक्षम हुई। कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक और सराहनीय रहा।