CM देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर कांदिवली में लगाया गया रक्तदान शिविर

CM देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर कांदिवली में लगाया गया रक्तदान शिविर

CM देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर कांदिवली में लगाया गया रक्तदान शिविर

- पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने शिविर का किया उद्घाटन 

- रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

* संवाददाता

    कांदिवली : महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चारकोप विधानसभा के वॉर्ड क्रमांक 31 की ओर से रक्तदान शिविर का बृहद पैमाने पर आयोजन किया गया।

  इस शिविर में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिती दर्ज कराई और रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया।

  उन्होंने शिविर के आयोजक पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव तथा उनकी सम्पूर्ण टीम के इस सेवा भावी कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की। 

   जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस शिविर में रक्तदान करनेवाले रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया तथा सभी नागरिकों से आह्वान भी किया कि समय-समय पर रक्तदान जैसा महादान अवश्य करते रहें ताकि किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सके।

    इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े , दिनेश सिंह तथा अशोक दुबे सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।