शिल्पी राघवानी और नेहा राज का छठ गीत 'केरवा के पतवा पर' हुआ रिलीज 

शिल्पी राघवानी और नेहा राज का छठ गीत 'केरवा के पतवा पर' हुआ रिलीज 

शिल्पी राघवानी और नेहा राज का छठ गीत 'केरवा के पतवा पर' हुआ रिलीज 

* भोजपुरिया रिपोर्टर

          आस्था के महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ आज से हो रहा है। इस चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। छठ का व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि इस दौरान व्रती को लगभग 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखना होता है। बिहार में सूर्य उपासना का महापर्व छठ आते ही हर घर और मुहल्ले में छठ के गीत बजने लगते हैं। बिहार में इस पर्व का एक अलग ही महत्व है। दूसरे देश और शहर में रहने वाले लोग भी इस पर्व पर बिहार आते हैं। हालांकि आज इस ग्लोबलाइजेशन के दौर में छठ महापर्व अब विदेशों में भी मनाया जाने लगा है। इसी बीच छठ व्रत करने वाले भक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से लगातार छठ गीत रिलीज किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिंगर नेहा राज की मधुर आवाज में छठ गीत 'केरवा के पतवा पर' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 

      इस गीत को अभिनेत्री शिल्पी राघवानी पर फिल्माया गया है। जिन्होंने कुछ ही समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस सॉंग में अभिनेत्री अपने ऑनस्क्रीन पति को छठ की तैयारी करने को कह रही है। आने जाने वाले लोगों के मुंह से छठ गीत सुनाई देने लगे हैं ऐसा अपने पिया को बता रही है। इस तरह के गीतों से मन मे एक अलग तरह का उत्साह भर जाता है। गाने में बैकग्राउंड डांसरों का भी भरपुर उपयोग किया गया है।
      वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज गाने 'केरवा के पतवा पर' को नेहा राज ने गाया है। इसको एमएन सोनू ने लिखा और म्युजिक दिया है आर्या शर्मा ने । इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और इसका निर्देशन रवि पंडित तथा एडिट दीपक पंडित  ने किया है।