हाथरस दुर्घटना के शोक में महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे नहीं मनाएँगे अपना जन्मदिन 

हाथरस दुर्घटना के शोक में महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे नहीं मनाएँगे अपना जन्मदिन 

हाथरस दुर्घटना के शोक में महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे नहीं मनाएँगे अपना जन्मदिन 

* अमित मिश्रा

  मीरा रोड : हाथरस दुर्घटना में सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की मौत से दुःखी भारतीय जनता पार्टी - महाराष्ट्र के प्रवक्ता शैलेश पांडे ने एक बयान जारी कर अपना शोक प्रकट किया है। उन्होंने एलान भी किया है कि इस दुर्घटना के शोक के कारण मन व्यथित है अतः 7 जुलाई को वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों से अपील की है कि उनके जन्मदिन के निमित्त कहीं कोई कार्यक्रम आयोजित ना करें। 
  महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता  शैलेश पांडे ने हाथरस दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की है । इसके साथ-साथ उनके परिजनों-रिश्तेदारों के समक्ष गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्होंने कहा है कि यह दुःख सहने की ईश्वर आपको शक्ति दे। भारतीय जनता पार्टी और उसका एक-एक कार्यकर्ता आपके दुःख में शामिल है।