महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी अनिल गलगली को प्रदान करेगी "कांतिलाल जोशी अन्य हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार"
![महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी अनिल गलगली को प्रदान करेगी "कांतिलाल जोशी अन्य हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार"](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2023/03/image_750x_640dbb755ef0e.jpg)
महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी अनिल गलगली को प्रदान करेगी "कांतिलाल जोशी अन्य हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार"
* संवाददाता
मुंबई : महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई ने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनिल गलगली को 2020-2021 राज्य स्तरीय सम्मान "जीवन गौरव पुरस्कार" के तहत कांतिलाल जोशी अन्य हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस पुरस्कार में सम्मान चिन्ह और 51,000 हजार रुपये की राशि है।
पिछले 28 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे अनिल गलगली मराठी और हिंदी भाषा में पारंगत हैं। वे 20 वर्षों से लगातार अग्निशिला हिंदी पत्रिका का प्रकाशन कर रहे हैं। उनके संयुक्त लेख विभिन्न विषयों पर प्रकाशित होते हैं।