"भगवान जरूरी है" गाने की रिकार्डिंग सम्पन्न
"भगवान जरूरी है" गाने की रिकार्डिंग सम्पन्न
- मुकेश मासूम द्वारा लिखे गीत को अल्तमश फरीदी ने दी आवाज
* बॉलीवुड रिपोर्टर
मुंबई : जय बालाजी म्यूजिक के निर्माता उमेद सिँह राजपुरोहित ने मुंबई के कृष्णा स्टूडियो में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्मी गीतकार मुकेश कुमार मासूम का लिखा तथा फेमस संगीतकार रफीक राजा का संगीतबद्ध किया गया गीत " भगवान जरुरी है " सुप्रसिद्ध सिंगर अल्तमश फरीदी की आवाज में रिकॉर्ड कराया।
यह गीत अध्यात्म की ऊंचाइयों को छूकर सर्व धर्म समभाव की अनुभूति कराता है। उमेद सिँह राजपुरोहित ने आशा व्यक्त की कि यह गीत सफलता के रिकॉर्ड तोड़ेगा।
रिकॉर्डिंग के समय प्रोड्यूसर राठौड़, प्रोड्यूसर रईस खान, अभिनेत्री खुश्बू पोद्दार, सिंगर लवनीता आदि उपस्थित रहे। सभी ने गीत - संगीत की सराहना की है।
