Lokasabha Chunav 2024: कांग्रेस के मेनिफेस्टो "न्याय पत्र" का अनावरण

Lokasabha Chunav 2024: कांग्रेस के मेनिफेस्टो "न्याय पत्र" का अनावरण
फोटो: सोश्यल मीडिया

Lokasabha Chunav 2024: कांग्रेस के मेनिफेस्टो "न्याय पत्र" का अनावरण


* विशेष संवाददाता

     नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के महत्वाकांक्षी मैनिफेस्टो 'न्याय पत्र' का अनावरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

     कांग्रेस नेताओं ने इसके अनावरण के उपरांत कहा कि 'न्याय पत्र' भारत के शक्तिशाली भविष्य के निर्माण का एक स्पष्ट रोड मैप है। गरीबों, किसानों, मज़दूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों के लिए संवेदनशील और प्रगतिशील गारंटियों और योजनाओं का यह संग्रह है।

   अपने मेनिफेस्टो में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई बड़े और लोक लुभावन वादे किए हैं। कांग्रेस ने पांच न्याय-25 गारंटी का एलान किया है। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने युवा, महिला, ⁠किसान और ⁠श्रमिकों को साधने की कवायद की है।  

  कांग्रेस ने कहा है कि आनेवाले समय में दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। न्याय गारंटी में पार्टी ने युवाओं को रोजगार की गारंटी, 30 लाख सरकारी पदों पर नौकरी, इंसाफ दिलाने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता और गरीब महिलाओं की आर्थिक मदद जैसे कई वादे किए हैं।