डीजीपी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित हुए शशिकांत तिवारी

डीजीपी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित हुए शशिकांत तिवारी

डीजीपी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित हुए शशिकांत तिवारी

* संवाददाता

     लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के पुलिस अधीक्षक (लोक शिकायत) आईपीएस शशिकांत तिवारी को डीजीपी उत्कृष्ट सेवा सम्मान (प्लेटिनम मेडल )प्राप्त हुआ है। उनको यह पुरस्कार लोक शिकायत के क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रभावशाली कार्य करने के लिए दिया गया है।

  उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

   अंबेडकरनगर के मूल निवासी  शशिकांत तिवारी अत्यंत अनुशासन प्रिय अधिकारी होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान के रूप में भी जाने जाते हैं l उनको सम्मानित किए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।