जीवन आनंद स्नेह संस्था ने वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र को किया सम्मानित

जीवन आनंद स्नेह संस्था ने वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र को किया सम्मानित

जीवन आनंद स्नेह संस्था ने वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र को किया सम्मानित ...

- 'हृदय रोग व दंत रोग के लक्षण और उपचार' विषय पर व्याख्यानमाला और हास्य-हंगामा कार्यक्रम का सराहनीय आयोजन

- स्वास्थ्य ही जीवन की सही संपति है -डॉ. स्नेहिल

संवाददाता

   मुंबई : जीवन आनंद स्नेह संस्था, मालाड-पूर्व द्वारा  जी.डी. खेतान सभागार मालाड(पश्चिम) में "हृदय रोग व दंत रोग के लक्षण और उपचार" विषय पर व्याख्यानमाला और हास्य-हंगामा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर-पश्चिम मुंबई के सांसद रवींद्र  वायकर उपस्थित हुए।   

   सांसद वायकर ने अपने संबोधन में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की सलाह दी। उन्होंने मुंबई में एम्स हॉस्पिटल, रेलमार्ग, जलमार्ग तथा प्रदूषण नियंत्रण आदि से जुड़े विषय को संसद में उठाने और इनसे जुड़ी समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।

  समारोह अध्यक्ष प्रसिद्ध नेत्र चिकिसक डॉ. श्याम अग्रवाल ने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया।

 अतिरिक्त आयकर आयुक्त प्रवीण सालुंख़े ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

  कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के अध्यक्ष डॉ. एन एन पांडे ने अतिथियों का स्वागत कर सबका परिचय दिया और संस्था के कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

  इस अवसर पर पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र को सांसद रविन्द्र वायकर तथा नेत्र चिकित्सक डॉ. श्याम अग्रवाल ने सम्मानित किया।

  आयोजन में पत्रकार अभय मिश्र के साथ-साथ अखिलेश तिवारी और सर्जन डॉ. महिमा अग्रवाल का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।

   हास्य-हंगामा कार्यक्रम में प्रख्यात हास्य-व्यंग्य कवि सुरेश मिश्र ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। उन्होंने अपनी रचना 'बेटी के नाम खत' सुनाकर श्रोताओं को भावुक भी कर दिया।

 इस अवसर पर प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहिल मिश्रा (हिंदुजा अस्पताल) ने हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षण और आज की भागमभागभरी जीवनशैली में किस तरह  अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है, इसको लेकर श्रोताओं को जागरुक किया।

  इसी क्रम में डॉ. प्रियंका अग्रवाल ने  दंत रोग, उपचार और इंप्लांट  के बारे में भी उपस्थित नागरिकों को विस्तृत जानकारी दी।

 कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार आनंद सिंह ने किया।

  कार्यक्रम के अंत में संस्था के  कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी अतिथियों, श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य के विषयों पर व्याख्यान और हास्य सम्मेलन हर साल कराने की बात कही।