भारत विकास परिषद मुम्बई-कोंकण प्रान्त के अध्यक्ष नियुक्त किये गए पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी

भारत विकास परिषद मुम्बई-कोंकण प्रान्त के अध्यक्ष नियुक्त किये गए पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी

भारत विकास परिषद मुम्बई-कोंकण प्रान्त के अध्यक्ष नियुक्त किये गए पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी

* अमित मिश्रा

  विलेपार्ले : पिछले दो वर्षों से भारत विकास परिषद की विलेपार्ले शाखा के अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी (पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त) को भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने "मुंबई-कोंकण प्रांत" का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि हाल ही में मुंबई और कोंकण प्रांतों को मिलाकर "मुंबई-कोंकण प्रांत" बनाया गया है, जिसमें 38 शाखाएं हैं। 
   पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी के कार्यकाल में इस संस्था की विलेपार्ले शाखा ने लगातार दो वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार प्राप्त किया है।  आमतौर पर यह पद अनुभवी व्यक्तियों को दिया जाता है, लेकिन अविनाश धर्माधिकारी के मामले में उनकी योग्यता और सफलता के दृष्टिगत अपवादात्मक विचार किया गया है। श्री धर्माधिकारी की उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए ही उन्हें मुम्बई-कोंकण प्रान्त का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
   पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि भारत विकास परिषद एक गैर-सरकारी सामाजिक संगठन है जिसकी स्थापना 1963 में हुई थी। यह संगठन भारत में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और भारत की तीसरी सबसे बड़ी सामाजिक संस्था बन गया है। इसकी 1600 से अधिक शाखाएं पूरे भारत में हैं और इसमें 83000 से अधिक परिवार सदस्य हैं। यह संगठन शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य भारत के विकास में योगदान देना है। भारत विकास परिषद में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय और शाखा स्तर पर कार्यकारिणी समितियां हैं।