मकर संक्रांति पर रिलीज होने जा रही है फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप'

मकर संक्रांति पर रिलीज होने जा रही है फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप'

मकर संक्रांति पर रिलीज होने जा रही है फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप'


* भोजपुरिया रिपोर्टर


     भोजपुरिया शोमैन प्रदीप शर्मा की दिनेशलाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह व श्रुति राव स्टारर फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है। यह फिल्म 14 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी यानि मकर संक्रांति के अवसर पर इस फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी खुद निर्माता प्रदीप के शर्मा ने दी। यह उनकी इस साल की पहली रिलीज होनेवाली फिल्म है, जिस पर सबों की नजर होगी।
     इस फिल्म को इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही एसआर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के निशांत उज्जवल कर रहे हैं।

बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. और एस आर के म्यूजिक - रौशन सिंह प्रस्तुत फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' को लेकर रौशन सिंह ने बताया कि यह फिल्म उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर बनी है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की मेहनत को दर्शक महसूस कर सकेंगे। लंबे समय बाद निरहुआ और अक्षरा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके फैंस के लिए भी काफी अहम है और उनको इस फिल्म का इंतजार भी है। रही बात फिल्म के गीत – संगीत की, तो कहानी के अनुसार फिल्म के सभी गाने अटैच्ड हैं। ये कर्णप्रिय भी हैं, जो लोगों के जुबान पर चढ़ जाएंगे। हमें उम्मीद है हमारी फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को बेहद पसंद आनेवाली है। 

आपको बता दें कि फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' की सह निर्माता अनिता शर्मा और पद्म सिंह है। फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव के साथ संजय पांडेय, संजय महानंद, मनोज टाइगर, पद्म सिंह,  प्रीति सिंह, शंभू राणा, राजीव यादव, संजीव मिश्रा, कन्हैया एस विश्वकर्मा, ऋषि प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप मिश्रा, कविता सिंह, के के पांडेय आदि  मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद का है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव, संतोष पुरी, सत्या सावरकर, हरेराम डेंजर, झूलन झील तथा विनय निर्मल का है। कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव , पीआरओ रंजन सिन्हा और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। इसके डीओपी आर आर प्रिंस और साहिल अंसारी हैं एवम् इसका पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब में हुआ है।