महानगरपालिका चुनाव : बोरीवली के 6 वार्डों के लिए भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा

महानगरपालिका चुनाव : बोरीवली के 6 वार्डों के लिए भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा

महानगरपालिका चुनाव : बोरीवली के 6 वार्डों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा

* संवाददाता

    बोरीवली : बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव २०२५-२६ के लिए  बोरीवली विधानसभा अंतर्गत आनेवाले ०७ में से ०६ वार्डों के भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के उपरांत पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सभी उम्मीदवारों को श्रीमद्भगवदगीता प्रदान कर उनका सत्कार किया और मार्गदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण 'टिप्स' भी उन्हें दी।

   भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार इसप्रकार हैं:

- *वार्ड क्र. ०९* - शिवानंद शेट्टी
- *वार्ड क्र. १३* - राणी द्विवेदी
- *वार्ड क्र. १४* - एड. सीमा शिंदे
- *वार्ड क्र. १५* - जिग्ना शाह
- *वार्ड क्र. १६* - श्वेता कोरगावकर
- *वार्ड क्र. १७* - डॉ. शिल्पा सांगोरे

  इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय तथा बोरीवली विधानसभा भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।