गौरवशाली सांस्कृतिक उत्सव "महाराष्ट्रोत्सव" का आयोजन सम्पन्न

गौरवशाली सांस्कृतिक उत्सव "महाराष्ट्रोत्सव" का आयोजन सम्पन्न

गौरवशाली सांस्कृतिक उत्सव "महाराष्ट्रोत्सव" का आयोजन सम्पन्न

* अमित मिश्रा

  विलेपार्ले : प्रज्ञावर्धिनी फाउंडेशन ने भारत विकास परिषद विलेपार्ले शाखा और एम.एल.डी.सी. एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में "महाराष्ट्रोत्सव" नामक कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम साठे कॉलेज के सभागृह में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की परंपरा, संस्कृति, इतिहास और कला को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने का सुन्दर प्रयास किया गया।

   डहाणूकर विद्यालय के 35 वर्तमान और पूर्व छात्रों ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिनेमा कलाकार संदीप कुलकर्णी और प्रसिद्ध अभिनेत्री चिन्मय सुमित उपस्थित थीं।

  कार्यक्रम के दौरान, भारत विकास परिषद-विलेपार्ले शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती साक्षी गुंजाळ का विशेष सम्मान किया गया।श्रीमती साक्षी गुंजाळ ने पर्यावरण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सभी दर्शकों को कपड़े के बैग निःशुल्क वितरित किए।

  इस कार्यक्रम के माध्यम से संपर्क, संस्कार और पर्यावरण के मार्गदर्शक सिद्धांतों का पालन किया गया। आयोजन पूर्ण रूप से प्रभावशाली और सफल रहा।