मुंबई कांग्रेस द्वारा झंडा वंदन समारोह एवम् तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन...

मुंबई कांग्रेस द्वारा झंडा वंदन समारोह एवम् तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन...

मुंबई कांग्रेस द्वारा झंडा वंदन समारोह एवम् तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन...


_ जय हिंद, भारत माता की जय और कांग्रेस जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गुंजित हुआ इलाका

* अमित मिश्रा

         मुंबई  : 75 वें  स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में मुंबई कांग्रेस द्वारा प्रदेश कार्यालय में झंडा वंदन समारोह एवम् अंधेरी में झंडा वंदन के साथ साथ तिरंगा गौरव यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

    सर्वप्रथम आज सुबह प्रदेश कार्यालय में हुए झंडा वंदन समारोह में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष श्री नाना पाटोले द्वारा मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप और कार्याध्यक्ष श्री नसीम खान सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में तिरंगा ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई।

    इसी कड़ी में मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष नसीम खान ने अपने चुनाव क्षेत्र में झंडावंदन किया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता भरत सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    तदुपरांत आजादी के 75 वें वर्ष के महोत्सव का जश्न मनाने के लिए अंधेरी से जुहू तक गौरव यात्रा का भी आयोजन किया गया था।

    कांग्रेस के इन विभिन्न आयोजनों में महाराष्ट्र अध्यक्ष सर्वश्री नाना पाटोले, मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप.....

....कार्याध्यक्ष नसीम खान, कार्याध्यक्ष चरणजीत सिंह सपरा, पूर्व सांसद हुसैन दलवई, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम,
मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता भरत सिंह, विधान परिषद सदस्य वजाहद मिर्जा तथा उपाध्यक्ष गणेश यादव सहित मुबई कांग्रेस के लगभग सभी पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।