उत्तर भारतीय मोर्चा का विस्तार : 5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्री का समावेश

उत्तर भारतीय मोर्चा का विस्तार : 5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्री का समावेश

उत्तर भारतीय मोर्चा का विस्तार :
5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्री का समावेश

* संवाददाता

      मुंबई : भारतीय जनता पार्टी, मुंबई की मीडिया प्रमुख श्वेता परुलेकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई भाजपा के अध्यक्ष एड मंगलप्रभात लोढ़ा की अनुमति से उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी तथा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मोर्चा का विस्तार करते हुए चार पदाधिकारियों को पदोन्नत देते हुए 5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्रियों का समावेश किया है।

       इस बारे में पूछे जाने पर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुराने सभी पदाधिकारी यथावत अपने पदों पर काम करते रहेंगे। उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के नवनियुक्त पदाधिकारियों में धारावी से जयप्रकाश दुबे, चांदीवली से बबलू विश्वकर्मा, मुंबा देवी से आनंद मूलचंद शुक्ला, भांडुप से कुंवर रणजंयसिंह तथा मुंबादेवी से शिवशंकर शुक्ला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चारकोप से पूनम सरोज , गोरेगांव से सुनील यादव ,जोगेश्वरी पूर्व से रिचा सिंह, वर्सोवा से संदीप यादव ,मुंबा देवी से जीतेश गुप्ता, बांद्रा पूर्व से रिकेश शर्मा, अंधेरी पूर्व से उमाशंकर गौतम तथा बांद्रा पूर्व से अजय सिंह मावावाला को मंत्री नियुक्त किया गया है। आचार्य पवन त्रिपाठी तथा जयप्रकाश सिंह सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।