Sirohi : बलवंतगढ़ में श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Sirohi : बलवंतगढ़ में श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Sirohi : बलवंतगढ़ में श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

-राज्यमंत्री देवासी व सांसद चौधरी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित

* राजस्थान संवाददाता

  सिरोही : सिरोही के बलवंतगढ़ कस्बे में श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर के 20 वें वार्षिकोत्सव पर विशाल मेले का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। यहां पर हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार व शनिवार को प्रख्यात भजन संध्या गायक सुरेश कुमार वैष्णव एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देकर सभी भक्तों को भक्ति रस में झूमने पर मजबूर कर दिया। वार्षिक मेले मे शनिवार सुबह ग्रामवासियों की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जो पूरे गांव मे बाजे गाजे के साथ घूमकर हुए पुनः मंदिर प्रांगण मे आकर धर्ममय हुई। अमर ध्वजा के लाभार्थी वरदाराम पुत्र बुनाराम माली परिवार की ओर से यहां अमर ध्वजा चढ़ाई गई।

  आयोजन में मुख्य सानिध्य संत श्री 1008 नरपतगिरी जी महाराज(श्री करणेश्वर महादेव मंदिर, मंडवाड़ा) का रहा। यहां पहुंचे मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लूम्बाराम चौधरी सहित समरवीर सिंह देवड़ा ठिकाना-पाड़ीव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ताराराम माली, समाजसेवी रघुभाई माली का ग्रामवासियो ने भव्य सत्कार किया। लाभार्थी परिवार की ओर से  सभी अतिथियों को साफा व सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेट कर उनका स्वागत किया गया।

 वार्षिक महोत्सव में शुक्रवार शाम को भजन संध्या के लाभार्थी माली प्रभुराम पुत्र होलाजी व शनिवार को महाप्रसादी व भजन संध्या के लाभार्थी वागाराम पुत्र दरजाराम खटोणा, प्रभुराम पुत्र सवाराम वेराना परिवार था। जिनका ठाकुर साहब समरवीर सिंह देवड़ा के हाथों माला पहनाकर सत्कार किया गया।
  वार्षिक मेले में महिलाओं की ओर से मंगला गीतों की प्रस्तुति दी गई। सभी भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर महाप्रसादी का आनंद उठाया।श्री सारनेश्वर युवा मंडल की ओर से भक्तों के लिए फल आदि की व्यवस्था की गई थी।
   कार्यक्रम का संचालन पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणराम माली ने किया।