एक और मार्मिक गीत में संगीत मासूम की एंट्री : "साजन के शहर" हुआ रिलीज
एक और मार्मिक गीत में संगीत मासूम की एंट्री :
"साजन के शहर" हुआ रिलीज
* बॉलीवुड रिपोर्टर
मुंबई : बॉलीवुड के चमकते सितारे संगीत मासूम का एक और सोलो सॉन्ग बी जे एस म्यूजिक ( BJS MUSIC ) से रिलीज हो गया है। इससे पहले उनका ब्रेकअप पार्टी ( breakup party )सॉन्ग शेमारू कम्पनी से रिलीज हुआ था,जो जबरदस्त और सुपर हिट हो चुका है।
इस नए वीडियो सॉन्ग के मुख्य सितारे हैं संगीत मासूम और हीरोइन ज़ोया । इसके निर्माता एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम हैं तथा निर्देशक हैं आजाद हुसैन।इसके संगीतकार हैं सुधाकर स्नेह, डांस डायरेक्टर हैं तीरथ निषाद , डीओपी मिस्टर अली , मेक-अप शिवम पांडे।
अंकुश भारद्वाज और रैपर स्काई ने इस गाने को अपनी सुरीली आवाज में गाया है। मासूम फिल्म कंपनी का यह गीत लोगों को खूब लुभा रहा है।

बता दें कि संगीत मासूम एक होनहार कलाकार हैं। उन्होंने सरोज खान से डांस सीखा और रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय का चार महीने का डिप्लोमा किया है।
फिल्म निर्माता और गीतकार मुकेश मासूम ने कहा है कि यह गीत सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा । निर्देशक आजाद हुसैन ने आशा व्यक्त की है कि संगीत मासूम अपनी अभिनय प्रतिभा से बॉलीवुड में अलग और विशिष्ट पहचान बनायेगा ।
" साजन के शहर " का प्रत्येक शब्द सुनने वालों के दिल कोई स्पर्श कर रहा है।
जो लोग प्रेम में धोखा खा चुके हैँ, ऐसे लोगों का एक बार ये सॉन्ग अवश्य सुनना चाहिए।
