दहिसर में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड नामांकन शिविर का आयोजन
दहिसर में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड नामांकन शिविर का आयोजन
* संवाददाता
दहिसर : नॉर्थ मुंबई कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने दहिसर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित हनुमान टेकडी पर ज़रूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड नामांकन शिविर का आयोजन किया।

मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष तथा सांसद श्रीमती वर्षा ताई गायकवाड़,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संदेश कोंडविलकर
एवं नॉर्थ मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष
राजपत यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में
मुनिराम तिवारी (अध्यक्ष, वार्ड 05), मनोज रांदिवे (अध्यक्ष, वार्ड 11), ललित पांडे, अजय पांडे, कमलेश वर्मा, साहेब राव, चंचल पांडे तथा अंकित तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
वार्ड क्रमांक 05 में आयोजित इस शिविर का सैकड़ों जरूरतमंद नागरिकों ने लाभ उठाया।
