कांदिवली में "अटल स्मृति दिवस" का आयोजन हुआ
कांदिवली में "अटल स्मृति दिवस" का आयोजन हुआ ...
* संवाददाता
कांदिवली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण का कार्यक्रम क्रीड़ा संकुल, कांदिवली-पूर्व में आयोजित किया गया।
स्मृति दिन के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें वंदन किया । इस आयोजन में भारी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे जिन्हें जनसेवक गोपाल शेट्टी ने संबोधित किया ।

स्मृती दिन के इस आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ
चारकोप के विधायक योगेश सागर, उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दिपक उर्फ बाला तावड़े सहित पार्टी के स्थानीय पदाधिकारीऔर कार्यकर्ता उपस्थित थे।
