सांसद श्री गोपाल शेट्टी को "संसद रत्न एवार्ड" दिए जाने की घोषणा से उत्साहित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने किया उनका भव्य सत्कार ....

सांसद श्री गोपाल शेट्टी को "संसद रत्न एवार्ड" दिए जाने की घोषणा से उत्साहित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने किया उनका भव्य सत्कार ....

  सांसद श्री गोपाल शेट्टी को "संसद रत्न एवार्ड" दिए जाने की घोषणा से उत्साहित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने किया उनका भव्य सत्कार ....

_ उत्तर मुंबई में आज का दिन "वंदन का दिन, अभिनंदन का दिन" साबित हुआ

_ हाथों में फूलों के गुलदस्ते और होठों पर दुवाओं के साथ सांसद जी को किया गया सम्मानित

* अमित मिश्रा

   उत्तर मुंबई के लोकप्रिय और तेजतर्रार सांसद श्री गोपाल शेट्टी को संसद रत्न 2023 एवॉर्ड दिए जाने की घोषणा होते ही ना सिर्फ उत्तर मुंबई बल्कि पूरे शहर में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई थी। सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे थे।

     नागरिकों की सुविधा के लिए संकल्पित व सहायता के लिए सदा तत्पर रहनेवाले अपने लोकप्रिय नेता श्री गोपाल शेट्टी को ये बेहद प्रतिष्ठित एवॉर्ड दिया जा रहा है यह सुनकर ही सबके सब कार्यकर्ता और नागरिक जोश से भर गए थे।

   आज सुबह बोरीवली स्थित सांसद श्री गोपाल शेट्टी का कार्यालय खुलने के पहले ही भारी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और नागरिक अपने लाड़ले सांसद श्री गोपाल शेट्टी को बधाई देने फूलों के गुलदस्तों के साथ साथ , मन में उत्साह और होंठों पर दुआएं लिए आ पहुंचे थे।

  बोरीवली का फूल मार्केट जैसे खाली हो गया था। वहां के गुलदस्ते और फूलों के हार तो नागरिकों के हाथों में थे जो उसे लिए सांसद श्री शेट्टी के कार्यालय पर पहुंचकर अपने सांसद का इंतजार कर रहे थे।

फिर हमेशा की तरह वक्त की कद्र करनेवाले समय के बेहद पाबंद सांसद श्री गोपाल शेट्टी जैसे ही अपने कार्यालय पहुंचे ... भारत माता की जय, वंदे मातरम , सांसद गोपाल शेट्टी जिंदाबाद, गोपाल शेट्टी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं .... जैसे गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंजता हुआ "गोपालमय" होता चला गया। 

  फिर इसके बाद सांसद श्री गोपाल शेट्टी को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए अत्यंत शालीनता और अनुशासनबद्ध तरीके से कतार में लगकर बारी बारी से सभी उपस्थित नेता , कार्यकर्ता और क्षेत्र के शांतिप्रिय नागरिक , श्री शेट्टी की केबिन की ओर बढ़ने लगे।

कई घंटों तक इस कतार का सिलसिला चलता और बढ़ता रहा। होठों पर सौम्य मुस्कान और विनम्रता के साथ सांसद श्री गोपाल शेट्टी आए हुए हर एक व्यक्ति से मिले और अभिवादन स्वीकार कर धन्यवाद देते रहे।

  आज सांसद श्री गोपाल शेट्टी को सम्मानित करने के लिए प्रमुख रूप से उपस्थित होनेवालों में भाजपा के उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष गणेश खनकर, दहिसर की विधायक मनीषाताई चौधरी, पोयसर जिमखाना के अध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, ब्रह्मदेव तिवारी, श्रीकांत पांडे, डॉक्टर योगेश दूबे, न्यूज पोर्टल pen-n-lens.in के चीफ एडिटर अमित मिश्रा, वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव...

.....पूर्व नगरसेविका सुनीता यादव, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, पूर्व नगरसेवक जगदीश करुणाशंकर ओझा, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, हरीश छेड़ा, बाबा सिंह,  दिलीप पंडित, प्रसिद्ध आर्किटेक्ट तरुणभाई मोटा, पूर्व नगरसेविका बीना दोषी, उत्तर मुंबई भाजपा की प्रचार प्रमुख नीलाबेन सोनी, एड. निखिल व्यास...

....मोती भाई देसाई, विनोद शास्त्री, हरीश शेट्टी, भावेश भाई दोषी तथा समीर शाह के नाम उल्लेखनीय हैं।