एक बेटी की पुकार पर गणेश दर्शन के लिए जब झोपड़े में जा पहुंचे पूर्व साँसद गोपाल शेट्टी

एक बेटी की पुकार पर गणेश दर्शन के लिए जब झोपड़े में जा पहुंचे पूर्व साँसद गोपाल शेट्टी

 एक बेटी की पुकार पर गणेश दर्शन के लिए जब झोपड़े में जा पहुंचे पूर्व साँसद गोपाल शेट्टी

* संवाददाता

    दहिसर : दहिसर के गणपत पाटिल नगर में मात्र 100 फुट के‌‌ घर में रहने वाले गुप्ता परिवार की एयरपोर्ट पर कार्यरत बिटिया रितिका गुप्ता ने जब एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी से निवेदन किया कि उनके छोटे से आशियाने में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई है और क्या वे उनके छोटे से घर में गणपति बप्पा की मूर्ति का दर्शन करने आएंगे ?

   एक बिटिया की यह पुकार जनसेवक गोपाल शेट्टी के मन- मस्तिष्क में उतर गई और उन्होंने वादा कर लिया कि वे उनके घर अवश्य आएंगे । और फिर अपनी वचन पूर्ति के लिए हमेशा से प्रख्यात रहे जनसेवक गोपाल शेट्टी, अपना दिया वादा निभाने रितिका के घर जा पहुंचे । उन्होंने गणपति बाप्पा की मूर्ति का पूरे मनोभाव से दर्शन कर रितिका तथा सम्पूर्ण गुप्ता परिवार को गणेशोत्सव की बधाई व अपनी शुभकामनाएं दीं। 

  गुप्ता परिवार के लिए यह सब असंभव सा लगने वाला सपना भर था, जिसे जनसेवक गोपाल शेट्टी ने हकीकत में बदलते हुए बता दिया कि वे हर पल- हर कदम जनता के साथ हैं और रहेंगे, फिर वो नागरिक उच्च-भ्रू इमारत में रहनेवाला बासिन्दा हो या चाल अथवा झोपड़े में रहने वाला आम नागरिक, सभी नागरिक उनको एक समान प्रिय हैं।