गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' का अनोखा कारनामा !

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' का अनोखा कारनामा !

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ "हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा" का अनोखा कारनामा !

- अभिनंदन लोढ़ा को बधाई देनेवालों का जारी है सिलसिला 

* संवाददाता

    वृंदावन (उत्तर प्रदेश) : द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने इतिहास रच दिया है। संस्थान ने विश्व का सबसे बड़ा ताज़े फूलों से बना मोज़ेक (लोगो) तैयार कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हजारों रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया यह विशालकाय मोज़ेक न केवल कला और रचनात्मकता का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी वृंदावन की सुंदरता को भी विश्व पटल पर उजागर करता है।

   पिछले दिनों गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मौके पर उपस्थित होकर इस रिकॉर्ड को प्रमाणित किया और ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ को आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे देश के लिए भी गर्व की बात है।