कांदिवली में आयोजित 'दहीकाला उत्सव' में पहुंचे केंद्रिय मंत्री पियूष गोयल और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी
कांदिवली में आयोजित 'दहीकाला उत्सव' में पहुंचे केंद्रिय मंत्री पियूष गोयल और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी
* संवाददाता
कांदिवली : युवक मंडल और जनमित्र फाऊंडेशन द्वारा बृहद पैमाने पर आयोजित 'दहीकाला उत्सव' के यादगार कार्यकम में केंद्रिय मंत्री पियुष गोयल तथा उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजकों और गोविंदा पथकों का हौंसला बढ़ाया।

सप्ताह मैदान, महावीर नगर, कांदिवली (पश्चिम) में हुए इस रोमांचक आयोजन को देखने के लिए हजारों नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।